रीवा

रीवा-रानी कमलापति दिवाली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, फटाफट से जानें टाइम-टेबल

Suyash Dubey | रीवा रियासत
21 Oct 2022 4:00 PM IST
Updated: 2022-10-21 10:38:41
MP Railways News
x
Rewa Rani Kamalapati Diwali Special Train: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है।

Rewa Rani Kamalapati Diwali Special Train: रीवा समेत पूरे विंध्य के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि रेल प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसी कड़ी में गाडी संख्या 02189/02190 रानी कमलापति- रीवा-रानी कमलापति (Rewa-Rani Kamlapati-Rewa) के मध्य दीपावली स्पेशल (Rewa Rani Kamalapati Diwali Special Train) ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाईट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जाने टाइम टेबल:

Rewa Rani Kamalapati Diwali Special Train Time Table

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.10.2022 को रानी कमलापति स्टेशन से 22:15 बजे प्रस्थान कर विदिशा 23:08 बजे पहुँचकर अगले दिन बीना 00:20 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 02:40 बजे, कटनी मुडवारा 04:10 बजे, मैहर 05:35 बजे, सतना 06:15 बजे पहुँचकर रीवा 07:20 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.10.2022 को रीवा स्टेशन से 18:50 बजे प्रस्थान कर सतना 1955 बजे, मैहर 2028 बजे, कटनी मुडवारा 21:50 बजे. दमोह 23:28 बजे पहुँचकर अगले दिन सागर 0038 बजे बीना 01:55 बजे, विदिशा 03:00 बजे पहुँचकर रानी कमलापति स्टेशन 04:30 बजे पहुँचेगी।

Next Story