रीवा

रीवा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर ट्रैप, मांगे थे दो लाख रूपए

रीवा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर ट्रैप, मांगे थे दो लाख रूपए
x
रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार की रिश्वत लेते महेन्द्र सिंह यादव रेंजर जयसिंहनगर परिक्षेत्र शहडोल को रंगे हांथो गिरफतार किया है।

रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार की रिश्वत लेते महेन्द्र सिंह यादव रेंजर जयसिंहनगर परिक्षेत्र शहडोल को रंगे हांथो गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर ने फरियादी से दो लाख रूपए की राशि रिश्वत के रूप में मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आरोपी रेंजर के वन परिक्षेत्र कार्यालय जयसिंहनगर शहडोल के शासकीय मकान में की है। इस कार्रवाई के दौरान निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, निरीक्षक जियाउल हक और उप निरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय सहित 15 सदस्यीय टीम उपस्थित रही।

बताया गया है कि उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ फरियादी कृष्णकांत तिवारी द्वारा गत दिवस लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। अपने शिकायती आवेदन में कहा कि मेरे परिचित अरविंद सिंह परिहार अपनी और मेरी ट्रेक्टर-ट्राली लेकर 6 अक्टूबर 2021 को ग्राम ठेगहरा में अपने खेत से घर की छपाई के लिए मिट्टी लेने गया था। रास्ते में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने दोनो ट्रैक्टर-ट्राली को यह कहते हुए जब्त कर लिया कि वाहनों से रेत लेने गया था। दोनो ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने के लिए वन परिक्षेत्र जयसिंह नगर के रेंजर महेन्द्र सिंह यादव द्वारा 50-50 हजार की राशि मांगी गई। राशि न देने पर रेंजर द्वारा दोनो ट्रेक्टरों के विरूद्ध रेत चोरी करने का केस बना दिया गया। शिकायतकर्ता ने जब रेंजर से बात की तो रेंजर ने कहा कि अब 50-60 हजार में कुछ नहीं होगा। 2 लाख देने के बाद ही अब ट्रैक्टर छूटेगा। अंत में फरियादी द्वारा लोकायुक्त रीवा में शिकायत की गई। शिकायत की पुष्टि होने पर सोमवार को लोकायुक्त टीम ने आरोपी रेंजर को उस वक्त अपनी हिरासत में ले लिया जब फरियादी ने रेंजर को घूंस के रूप में मांगे गए 2 लाख में से 50 हजार की राशि दी।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story