रीवा

गुजरात तट के पास उठ रहे तूफ़ान 'ताऊते' के चलते Rewa-Rajkot Express Train रद्द

गुजरात तट के पास उठ रहे तूफ़ान ताऊते के चलते Rewa-Rajkot Express Train रद्द
x
Rewa-Rajkot Train News: गुजरात तट के पास उठ रहे ताऊते चक्रवात (Cyclone Tauktae) के चलते 17 मई सोमवार को रीवा से राजकोट जाने वाली रीवा राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस(Rewa-Rajkot Superfast Express Train)

Rewa-Rajkot Train News: गुजरात तट के पास उठ रहे ताऊते चक्रवात (Cyclone Tauktae) के चलते 17 मई सोमवार को रीवा से राजकोट जाने वाली रीवा राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस(Rewa-Rajkot Superfast Express Train) ट्रैन क्रमांक 22938 रद्द किया गया है। यह जानकारी प्रकाश शिवनानी (रेल सलाहकार सदस्य ZRUCC पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, सयोंजक-रेल यात्री जन कल्याण संघ "रजिस्टर्ड" रीवा) ने Rewariyasat News Portal को दी।

ज्ञात हो पहले ही रीवा-जबलपूर इन्टरसिटी ट्रैन (Rewa-Jabalpur Intercity Train) सहित पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल ने जबलपुर से आने एवं जाने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों का आगामी आदेश तक रद्द किया गया है। COVID-19 के चलते पश्चिम मध्य रेल मंडल जबलपुर से चल रही ट्रेनों में यात्री संख्या में भारी कमी के कारण जबलपुर से चलने वाली 6 ट्रेनों को आगामी आदेश तक रदद् कर दिया गया है।

Cyclone Tauktae Updates

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र(Low Pressure Area) बन रहा है और यह धीरे-धीरे पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात में बदल सकता है। इस वजह से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराने वाले चक्रवात से पहले NDRF की टीमें अच्छी तरह से तैयार की गईं है। IMD के अनुसार चक्रवात 18 मई की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचेगा। इसके कारण दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story