
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा पुलिस की बदमाशों...
रीवा पुलिस की बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर: शहर के 15 नए प्वाइंटों पर CCTV लगवाने की तैयारी, 40 प्वाइंटों पर लगे 222 कैमरे

रीवा. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस नगर निगम की मदद से दर्जनभर और प्वाइंटों पर CCTV कैमरे लगवा रही है। इन कैमरों के लगने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर कैमरे का पहरा होगा। इससे वारदात को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों को पकडऩे में मदद मिलेगी।
शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल पहले से बिछा है लेकिन अब नए प्वाइंटों पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस विभाग ने 11 नए प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था। बाद में उसमें चार नए प्वाइंट जोड़े गए और अब शहर के 15 नए प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम नगर निगम करेगा और इसके लिए बीस लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।
सांसद निधि से मिली राशि भी इसमें शामिल है। इन कैमरों के लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इनके लगने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस हो जाएगी। अभी तक मुख्य चौराहों व मार्गों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। आमतौर पर अपराधी घटनाओं के बाद इन कैमरों से बचकर निकल जाते थे। अब पुलिस विभाग ने उन प्वाइंटों को चिह्नित किया है जहां अपराधिक गतिविधियां ज्यादा होती हैं।
दो प्वाइंटों के कैमरे बंद
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को सबसे ज्यादा निर्माण कार्यों ने प्रभवित किया है। अधिकांश चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यहां चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से कैमरे बंद हो जाते हैं। कई बार लंबे समय तक कैमरे बंद रहते हैं। वर्तमान में सिरमौर चौराहा व कुठुलिया में लगे कैमरे बंद हैं। हालांकि विभाग जल्द इनको चालू करवाने की जानकारी दे रहा है।
40 प्वाइंटों पर लगे 222 कैमरे
वर्तमान में शहर के आधा सैकड़ा प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पूर्व में 40 स्थानों पर कैमरे लगवाए गए थे जिसमें शहर के सभी प्रवेश मार्गों के अलावा मुख्य चौराहों व मार्गों पर कैमरे लगाए गए थे। नए लगने के बाद अब इनकी संख्या 500 के आसपास पहुंच जाएगी।
शहर के मुख्य नए प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे नगर निगम की मदद से लगाए जा रहे हैं जिसका काम जल्द शुरू हो जाएगा। इन कैमरों के लगने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी और अपराधियों को पकडऩे में भी पुलिस को काफी मदद मिलेगी। - विवेक सिंह, एसपी रीवा
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




