रीवा

रीवा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, हाइवे व सार्वजनिक स्थान पर चलाया चेकिंग अभियान

Sanjay Patel
13 Oct 2023 8:16 AM GMT
रीवा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, हाइवे व सार्वजनिक स्थान पर चलाया चेकिंग अभियान
x
Rewa News: विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिये रीवा पुलिस ने भी कमर कस लिया है। सार्वजनिक स्थान से लेकर हाइवे में पैनी नजर है। वाहन चेकिंग समेत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिये रीवा पुलिस ने भी कमर कस लिया है। सार्वजनिक स्थान से लेकर हाइवे में पैनी नजर है। वाहन चेकिंग समेत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में जिले भर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश में थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

आने-जाने वाले लोगों से की पूछताछ

विधानसभा चुनाव को लेकर रीवा पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया, चार पहिया व भारी वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ व उनके सामान की जांच की गई है। वहीं शाम के वक्त हाका अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से अराजक तत्वों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

लम्बे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई माह से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर ने बताया कि गत 4 मई को हटवा निर्भयनाथ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीथी। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को विवेचना में लिया था। इस दौरान पता चला कि मृतिका का पति देशराज शुक्ला पुत्र नन्दलाल शुक्ला 53 साल निवासी हटवा निर्भयनाथ थाना शाहपुर रोजाना महिला को परेशान करता था, जिसकी वजह से महिला ने आत्महत्या किया था। ऐसे में पति के खिलाफ थाना मे धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story