रीवा

Rewa : चोरी का मामला दर्ज करने में पुलिस कर रही परहेज, एसपी ने दिलाया भरोसा होगी जांच

Rewa : चोरी का मामला दर्ज करने में पुलिस कर रही परहेज, एसपी ने दिलाया भरोसा होगी जांच
x
Rewa / रीवा। चोर और पुलिस के किस्से तो अक्सर सुनने में आते ही रहते है। लेकिन चोरों से पुलिस का ऐसा कौन सा सम्बंध है जिससे वह फरियादी के प्रमाण स्वरूप वीडियो उपलब्ध करवाने के बाद भी रिपोर्ट लिखने मे परहेज कर रहे हैं।

यह मामला है जिले के लालगांव पुलिस चैकी का। जहां फरियादी विगत 8 दिनों से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने भटक रहा है। लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने के बजाय चोरों के बारे में सफाई देने से नही कतरा रही है। वही एसपी रीवा से शिकायत करने पर जांच के बाद चोरों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

सूने घर में चोरी

जानकारी के अनुसार 24 जून को सूने घर में दोपहर के बाद दरवाजा तोड़कर चोरो ने घर में रखा सारा कीमती सामान ले गये। फरियादी राजू यादव ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। राजू ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे सामन को चोर ले गये। थाने में इसकी रिर्पोट दर्ज करवानी चाही लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही कर रही है।

लडके ने बनया वीडिया

फरियादी राजू का कहना है कि चोर दरवाजा तोडकर जब घर के अंदर जा रहे थे उस समय पास के एक लडके ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। जिसमें चोर साफ दिख रहे है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नही कर रही। जिस पर राजू पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया हैं। एसपी द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि मामले की जांच कर चोरो को पकडा जायेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story