रीवा

रीवा पुलिस ने अंधी हत्या का पर्दाफाश किया: दुष्कर्म के बाद की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Dec 2023 11:01 AM IST
Rapist sentenced to 11 years rigorous imprisonment, Rewa Court sentenced
x

फाइल फोटो

रीवा जिले की मनगवां पुलिस ने किया अंधी हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने के डर से घोंट दिया था गला.

रीवा. घर में अकेली महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया था और बाद में पकड़े जाने के डर से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार की धारा बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

मनगवां थाना क्षेत्र में 10 दिसम्बर की शाम महिला का अपने घर में शव बरामद हुआ था। घटना के समय महिला की सास भिक्षावृत्ति करने चली गई थी और शाम को जब आई तो 35 वर्षीय बहू का बिस्तर पर शव पड़ा था। पुलिस ने दूसरे दिन घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। उसी के शाल से आरोपी ने घोंटा था।

हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में टीम गठित कर दी, जिसने पूरे गांव में संदेहियों के संबंध में पूछताछ की। एक संदेही का नाम सामने आया, जिसको घटना दिनांक की सुबह कुछ लोगों ने महिला के घर आसपास देखा था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी की पहचान दशरथ उर्फ छोटू बसंल पिता यमुना प्रसाद निवासी धौरहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पकडे जाने के डर से घोंट दिया गला

आरोपी घटना दिनांक की सुबह महिला के घर के पीछे लगी बाड़ी से अंदर घुसा था। उस समय पीड़िता काम कर रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया। महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता जब शोर मचाने लगी तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसका मुंह दबा लिया। बाद में उसकी शाल से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पीछे के रास्ते से ही वह वापस निकलकर फरार हो गया।

महिला का शव घर में मिला था, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था और पकड़े जाने के डर से गला घोंट दिया था दी। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - अनूप कुमार उइके, थाना प्रभारी मनगवां
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story