रीवा

रीवा: पुलिस ने जब्त किए चोरी गए 8 लाख के आभूषण, चार आरोपी गिरफ्तार

Satna MP News
x
MP Rewa News: गत दिवस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करते हुए लाखों के आभूषण सहित नगदी पार कर दी थी।

MP Rewa News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत पद्मधर कालोनी में गत दिवस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करते हुए लाखों के आभूषण सहित नगदी पार कर दी थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना मिलने पर चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तकरीबन 8 लाख के आभूषण भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि फरियादी हरिशंकर गुप्ता पद्मधर कालोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। गत दिवस अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर यहां से आभूषण और नगदी पार कर दी। फरियादी द्वारा थाने में शिकायत की गई।

ये है आरोपी

पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को पकड़ा है उसमें मो. वकील उर्फ शाहिल पुत्र मो. शेख 26 वर्ष निवासी गनियारी रोड़ बैढ़न कोतवाली सिंगरौली, अब्दुल शेखू पुत्र अब्दुल शरीफ 30 वर्ष घोघर, रितेश सोनी पुत्र अशोक सोनी 19 वर्ष दहलान चौकी कोतवाली पन्ना हाल निवासी नगरिया टोला और अशोक सोनी पुत्र रामस्वरूप सोनी 46 वर्ष दहलान चौकी कोतवाली पन्ना हाल निवासी नगरिया टोला शामिल है।

ये माल हुआ जब्त

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक सोने का हार, चार सोने के कंगन, 1 मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, चार सोने के झुमके, 1 सोने की लॉकेट, 2 चांदी के पायल जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 हजार रूपए नगद जब्त किया है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story