रीवा

रीवा पुलिस ने पकड़ा यूपी से आ रही नशीली सिरप का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Sept 2021 5:29 PM IST
रीवा पुलिस ने पकड़ा यूपी से आ रही नशीली सिरप का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार
x

रीवा पुलिस ने पकड़ा यूपी से लाई जा रही नशीली सिरप का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा के सोहागी थाना की पुलिस ने यूपी से लाई जा रही नशीली सिरप का जखीरा जब्त कर दो तस्करों का गिरफ्तार किया है।

रीवा। रीवा जिले के सोहागी थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी करके डस्टर वाहन और उसमें भरी हुई नशीली सिरप का जखीरा जब्त किया है। पुलिस ने वाहन में सवार नशीली सिरप कारोबारी तस्कर राजेश चौरसिया एवं प्रकाश तिवारी दोनों निवासी निपनिया, रीवा को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी से लाई जा रही थी सिरप

पुलिस के मुताबिक तस्कर पड़ोसी राज्य यूपी से नशीली सिरप लेकर आ रहे थें और उसे रीवा के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निपनिया लेकर जा रहे थें। सूचना के आधार पर रात में पुलिस ने सोहगी पहाड़ में घेराबंदी करके सिरप के जखीरा के साथ आरोपियों को पकड़ लिया है।

सवा लाख रूपये कीमत की है सिरप

सोहगी थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि डस्टर वाहन से 10 पेटी सिरप पकड़ी गई है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार रूपये है, सिरप का जखीरा यूपी से रीवा शहर के निपानिया की ओर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। एसपी नवनीत भसीन का सख्त आदेश है कि कहीं से भी नशे की खेप जिले में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए पुलिस सघन जांच कर रही है। मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके यूपी के तस्करों के सबंध में पूछताछ की जा रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story