रीवा

रीवा: 'अब होगा पाई-पाई का हिसाब' Facebook में Post कर किया Tag, फिर दो दोस्तों की कर दी बेरहमी से हत्या

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
रीवा: अब होगा पाई-पाई का हिसाब Facebook में Post कर किया Tag, फिर दो दोस्तों की कर दी बेरहमी से हत्या
x
रीवा। लाॅकडाउन के बीच दो हत्या की घटना हुई है। दोस्त ने ही दो दोस्तों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। इसके पहले आरोपी ने फेसबुक पर

लॉक डाउन के दौरान हत्या

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती पर उठ रहें सवाल

रीवा। लाॅकडाउन के बीच दो हत्या की घटना हुई है। दोस्त ने ही दो दोस्तों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। इसके पहले आरोपी ने फेसबुक पर 'इज़्ज़त दोगे, इज़्ज़त पाओगे, अकड़ दिखाओगे, पेल दिए जाओगे' 'अब होगा पाई-पाई का हिसाब' लिखकर पोस्ट कर उस दोस्त को टैग किया था जिसकी हत्या हुई है।

जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना क्षेत्रान्तर्गत धवैया गांव के दो युवकों की हत्या सिरमौर थाना क्षेत्र के घिनौची धाम में किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है गांव के ही संदिग्ध आरोपी जीतेन्द्र गौतम उर्फ अमूल पिता केशरी प्रसाद गौतम, मृतक विवेक तिवारी उर्फ़ अमन पिता वंशपति तिवारी एवं सीतल पिता धीरेन्द्र तिवारी को बहला फुसलाकर गुरुवार को अपने साथ में सिरमौर ले गया, इसके बाद वह अकेले कल ही शाम को अपने गाँव धवैया आ गया। इस पर मृतक अमन एवं सीतल के परिजनों ने जीतेन्द्र से दोनों की जानकारी मांगी तो उसने आनाकानी की फिर पुलिस में मामला जाने पर जीतेन्द्र ने बताया कि दोनो की कुछ और संदिग्धों के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी एवं वह वहाँ से भागकर गाँव आ गया। पुलिस ने आरोपी जीतेन्द्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया है एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

पूरा देश लाॅकडाउन, कैसे पहुंचे धवैया से घिनौची धाम

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लाॅकडाउन है। जिसके चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है, बावजूद इसके हत्या का आरोपी एवं दोनो मृतक लगभग 45 किमी की दूरी पार कर धवैया से घिनौची धाम कैसे पहुंच गए यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है।

Next Story