रीवा

रीवा न्यूज: एक्सट्रा इनकम के चक्कर में बदमाशों के झांसे में फंसी महिला, खाते से गंवा दिए 6 लाख रुपए

Neelam Dwivedi
23 Feb 2024 10:42 AM IST
रीवा न्यूज: एक्सट्रा इनकम के चक्कर में बदमाशों के झांसे में फंसी महिला, खाते से गंवा दिए 6 लाख रुपए
x
अतिरिक्त इनकम के चक्कर में एक महिला बदमाशों के जाल में फंस गई।

रीवा। अतिरिक्त इनकम के चक्कर में एक महिला बदमाशों के जाल में फंस गई। बदमाशों ने महिला को धोखे में रखकर रुपए जमा करवा लिए। जब पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

समान थाने के गुलाब नगर निवासी रचना दुबे पति त्रिवेन्द्र को बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया है। 16 फरवरी को उनके नम्बर पर मैसेज आया। उसमें अतिरिक्त आमदनी के लिए ई प्राइज कार्मस प्रोपाइटर कंपनी आफ इंडिया से जुड़कर चैनल को सब्सक्राइब कर स्क्रीनशाट भेजने को बोला गया। महिला ने उनकी बातों में आकर स्क्रीन शाट भेज दिया। इसके बाद महिला को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और बाद में फार्म भरवाया गया। उसमें रचना ने अपने पति की डिटेल डाल दी। उसको कंपनी द्वारा टाक्स दिए गए जिसे वह लगातार पूरा करती गई।

इस दौरान उसके खाते में 100 रुपए से लेकर 10 हजार तक अलग-अलग किस्तों में रुपए डाले गए ताकि महिला को ठगों पर विश्वास हो जाए। इसके बाद बदमाशों ने रुपए जमा करवाना शुरू किया। पहले एक हजार रुपए जमा करवाए और उसके बाद अलग-अलग किस्तों में महिला से 6 लाख रुपए जमा करवा लिए गए। 18 फरवरी को जब महिला ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी दस लाख रुपए जमा करने के बाद रुपए मिलने की जानकारी देने लगे। इससे महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

समान थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उक्त मोबाइल नम्बर और खातों के संबंध में जानकारियां मंगा रही है। घटना में उसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जो सिलसिलेवार तरीके से लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story