रीवा

रीवा: महिला ने फांसी लगा कर दी जान

Umaria MP News
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में महिला ने फांसी लगा कर दी जान।

रीवा- विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बोदाबाग निवासी महिला ने बीती शाम अज्ञात कारण से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक महिला श्रुति द्विवेदी पत्नी रजनीश द्विवेदी निवासी बोदाबाग के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विवि पुलिस ने बताया कि महिला ने किस कारण से फांसी लगा कर आत्महत्या की है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बीती रात महिला द्वारा फांसी लगाए जाने का पता जैसे ही घर के सदस्यों को चला उन्होने महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाने की व्यवस्था की। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची महिला का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक विवाद की संभावना

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन अभी तक की जांच में जो पता चला है उसके अनुसार महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। हालांकि वाकई में महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की है इसका पता तो पीएम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story