रीवा

Rewa : फिर लौटेंगे मलकपुर तालाब के दिन, पिकनिक स्पाट के रूप में होगा विकसित

Rewa : फिर लौटेंगे मलकपुर तालाब के दिन, पिकनिक स्पाट के रूप में होगा विकसित
x
Malakpur Talab Beautification / Rewa News। मनगवां विधानसभा मुख्यालय में एक विशाल मलकपुर तालाब (Malakpur Talab) है।

Malakpur Talab Beautification / Rewa Newsमनगवां विधानसभा मुख्यालय में एक विशाल मलकपुर तालाब (Malakpur Talab) है। यह मलकपुर तालाब अपने गर्भ में बहुत सारी यादे संजोए हुए है। कहा जाता है कि कभी इस मलकपुर तालाब से होकर आदि गुरू शंकराचार्य का जाना हुआ था।

बाद में वह रीवा के पचमठा में चैमासा किये थे। पूर्व काल में यही मलकपुर तालाब (Malakpur Talab) प्रयागराज जाने वाले यात्रियो के लिए विश्राम का एक महत्वपूण आश्रय स्थल था।

काफी अतिक्रमण और मिट्टी माफियाआंे का आघात सहने के बाद अब इस तालाब के भी दिन फिरने वाले है।

विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने घोषणा करते हुए कहा कि मलकपुर तालाब अबर पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जायेगा। जिसके बाद अब आस बनधने लगी कि अब मलकपुर तालाब के भी दिन लौंटेगे।

वैसे भी मनगवां में दो हाइवे नेशनल आकर मिलते है। यह हाइवे 7 और 27 का जंगसन रहा है। हाइवे किनारे से मलकपुर तालाब साफ दिखता है।

अगर इस तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाता है तो यह विशल काय तालाब की रौनकता में चार चांद लग जायेंगे।

बाणसागर नहर से भरा जायेगा मलकपुर तालाब

विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मनगवां रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलकपुर तालाब को बाणसागर की नहर से भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मलकपुर तालाब का सौन्दर्यीकरण (Malakpur Talab Beautification) कराया जायेगा। तालाब के रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर परिषद मनगवां की होगी।

उन्होंने कहा कि यह तालाब पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित जाए ताकि हाइवे से गुजरने वाले लोग भी प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story