रीवा

Rewa News : आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, 6 माह पूर्व ही हुआ था विवाह

Rewa News : आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, 6 माह पूर्व ही हुआ था विवाह
x
रीवा (Rewa News) :  मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक की नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पहुची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रीवा (Rewa News) : मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक की नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पहुची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक चंद्रभान जाटव का विवाह 6 महीने पहले हुआ था। वही उसकी पत्नी गंगेव में स्थित किराये के घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही सामाप्त कर ली।

गुना की रहने वाली थी महिला

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मृतक महिला का मायका गुना में है। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। उनके आने पर ही अगली कार्रवाई की जायेगी। वही जिस कमरे में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

पति-पत्नी में चल रहा था मनमुटाव

नवविवाहित द्वारा किन परिस्थितियों में आत्महत्या का कदम उठाया गया है। यह रहस्य बना हुआ है। चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच आपस में मनमुटाव चल रहा था। बहरहाल परिजनों के आने तथा पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story