रीवा

रीवा: दूल्हे सहित बारातियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बताशा फेंकने का विवाद

anuppur news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में दूल्हे सहित बारातियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया है।

रीवा जिले (Rewa) के मऊगंज थाना अंतर्गत वनपाड़र क्षेत्र में बीती रात द्वारचार के वैवाहिक कार्यक्रम में उपजे विवाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बना लिया। किसी तरह थाने पहुंचे दूल्हे के पिता ने जब अपनी फरियादी पुलिस से की तब जाकर कहीं जाकर ग्रामीणों ने दूल्हे और बारातियों को छोड़ा।

क्या था मामला

बताया गया है कि मनिकवार के अमृतलाल यादव के बेटे प्रद्युम्न की शादी वनपाड़र गांव में तय थी। इसी कड़ी में द्वार चार कार्यक्रम के दौरान कुछ बाराती कार्यक्रम में शामिल हो रही महिलाओं को निशाना बना कर बताशा फेंकने लगे। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पक ड़ा कि मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। लेकिन किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। इसके बाद जयमाला के दौरान भी कुछ बाराती दुल्हन को छूने लगे। इससे आक्रोशित दुलहन के परिजनों और ग्रामीणां ने दूल्हे सहित सभी लोगों को बंधक बना लिया।

क्या कहते हैं दूल्हे के पिता

दूल्हे के पिता अमृतलाल ने बताया कि बिना किसी बात के दुलहन के घर वालों ने हमें बंधक बना लिया। वाहन का देने के लिए जो 75 हजार किराया था वह भी छुड़ा लिया। अब मेरे पास बारात में आए वाहनां को देने के लिए किराया तक नहीं है।

झूठ बोल कर करा रहे थे शादी

इस मामले में दुलहन पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जयमाला कार्यक्रम के दौरान भी वह अजीब हरकत कर रहा था। जिससे दुलहन ने शादी से इंकार कर दिया। हम पूर्व में दिया दहेज मांग रहे थे। जिसे देने से दूल्हे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोग झूंठ बोल कर शादी करना चाह रहे थे। फिलहाल इस आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story