रीवा

REWA NEWS : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही अनियंत्रित कार पुल के नीचे गिरी, 2 की मौत

REWA NEWS : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही अनियंत्रित कार पुल के नीचे गिरी, 2 की मौत
x
रीवा (REWA NEWS) : सोहागी पहाड़ ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। आये दिन हो रही घटनाओं से भी प्रशासन कोई सीख नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा परिवार उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जब कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

रीवा (REWA NEWS) : सोहागी पहाड़ ने एक बार फिर 2 लोगों की जान ले ली। आये दिन हो रही घटनाओं से भी प्रशासन कोई सीख नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा परिवार उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जब कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए त्योंथर स्वास्थ्य केंद्र में रखा दिया है। सड़क दुर्घटना का शिकार परिवार रीवा के अस्पताल चौक और कबाड़ी मोहल्ले के बताए जाते हैं, जो प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। इसे भी पढ़े : REWA : 25 फिट नीचे पुलिया से खाई में गिरी कार, चालक की मौत, 4 घायल

मिली जानकारी के अनुसार मारुति ओमनी कार क्रमांक एमपी 17 सीए 3347 में सवार होकर परिवार प्रयागराज कार्यक्रम में शामिल होने गया था, सोमवार की सुबह प्रयागराज से रवाना होकर जैसे ही सोहागी पहाड़ के पास कार सवार पहुंचे, चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पुल से नीचे गिर गई।

घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, इसी दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अपने ग्रामीण थानों के भ्रमण में निकले थे जो मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके चलते तत्काल सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ल अपने बल के साथ पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसे भी पढ़े : REWA : आफत का सफर, लॉकडाउन के चलते वाहनो की कंमी, बच्चे भी सिर पर सामान रख कर रहे पैदल यात्रा

घटना में वाहन चालक राजू खान निवासी घोघर उम्र 40 वर्ष और दीप्ति सिंह चौहान पति अर्जुन सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी बांसघाट बताए जाते हैं। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। घायलों में बंटी सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी अस्पताल चौक थाना अमहिया रीवा, शिवा सिंह पिता मनोज लोनिया उम्र 12 वर्ष निवासी अस्पताल चौक रीवा, जग्गू लोनिया पिता समर लोनिया उम्र 34 वर्ष निवासी राजापुर, अशोक सिंह पिता कर्मा लोनिया उम्र 18 वर्ष निवासी अस्पताल चौक रीवा, सोनाक्षी लोनिया पिता समर लोनिया उम्र 10 वर्ष निवासी शाहपुर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश, माही सिंह पिता मनोज सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी बांसघाट रीवा के बताए जाते हैं। कार इतनी ऊंचाई से गिरी कि उसके परखच्चे उड़ गए।

बताया जाता है कि कार में दबने से जहां चालक और एक महिला की मौत हुई वहीं कई बच्चे फंसे हुए थे, जिनकी चीख- पुकार सुनकर रास्ते से निकलने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला।

Next Story