रीवा

Rewa News : सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हो गई मौत, परिजनों में आक्रोश

Rewa News Tractor filled with cylinder hit bike rider, died on the spot, anger among family members
x
रीवा (Rewa) शहर में गांव से शहर आ रहे युवक को सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर ने मौत की नींद सुला दिया।

Rewa / रीवा। शहर के विश्वविद्यायल थाना अंतर्गत बोदाबाग में सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सबार को कुचल दिया। जिससे मौक पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यायल की पुलिस पहुची और मृतक के शव को पीएम के लिये संजय गांधी अस्पताल ले गई।

गांव से शहर आ रहा था युवक

मृतक युवक की पहचान मनकहरी गांव निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र महेन्द्र तिवारी 35 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव से बाइक द्वारा रीवा आ रहा था। जैसे ही वह बोदाबाग नीमचौराहे के पास पहुचा था।

सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़त हो गई और सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर का एक पहिया उसके उपर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही युवक के प्राण प्रखेरू उड़ गये।

ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर को जब्त करके थाना में खड़ा करवाया है। वही घटना के बाद फरार हुये चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

Next Story