
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Rewa News Today : जिले...
रीवा
Rewa News Today : जिले के 21 सचिव व 16 सरपंचो से होगी पैसों की वसूली, राशि न जमा किये जाने पर एक्शन में जिला प्रशासन
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
17 Jun 2021 4:46 AM IST

x
Rewa News Today : जिले के 21 सचिव व 16 सरपंचो से होगी पैसों की वसूली, राशि न जमा किये जाने पर एक्शन में जिला प्रशासन रीवा (Rewa News Today) : वसूली राशि न जमा किये जाने पर जिले के 21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली किये जाने के आदेश जारी किये गये।
Rewa News Today : जिले के 21 सचिव व 16 सरपंचो से होगी पैसों की वसूली, राशि न जमा किये जाने पर एक्शन में जिला प्रशासन
रीवा (Rewa News Today) : वसूली राशि न जमा किये जाने पर जिले के 21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली किये जाने के आदेश जारी किये गये।
सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े द्वारा जारी आदेश में वसूली की राशि संबंधित के वेतन से वसूल किये जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जारी किये गये।
कलेक्टर के आदेश का नही किया गया
दरअसल कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो में सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत वसूली आदेश जारी किया गया था। संबंधित पंचायत सचिवो को वसूली राशि जमा किये जाने के लिये पत्र जारी किये गये थे। सूचना पत्र जारी किये जाने के बाद भी सचिवो द्वारा वसूली राशि जमा नही की गई। जिसके चलते एक बार फिर सीईओ ने द्वारा राशी वसूली को लेकर आदेश जारी किया गया है।
सरपंच-सचिवों में खलबली
सरकारी राशी खुदबुर्द करने वाले सरपंच और सचिव के खिलाफ एक्शन में आये जिला प्रशासन के चलते जिले के ऐसे जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों में खलबली मय गई है।
Next Story




