रीवा

Rewa News Today : गोबर-कंडा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला कांग्रेस, कहा बढ़ती महंगाई महिलाओं की बिगाड़ रही रसोई

Rewa News Today : गोबर-कंडा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला कांग्रेस, कहा बढ़ती महंगाई महिलाओं की बिगाड़ रही रसोई
x
रीवा (Rewa News Today) : महिला कांग्रेस द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया है। महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कमर तोड़ महंगाई से हर कोई हलाकान हो रहा है।

रीवा (Rewa News Today) : महिला कांग्रेस द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया है। महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कमर तोड़ महंगाई से हर कोई हलाकान हो रहा है। जिस तरह से रसोई गैस और तेल के दाम बढ़ते जा रहे है। उससे अब जीवन बेहाल हो रहा है।

ज्ञापन के साथ सौपे कंडे

महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गुरूवार को ठेले में गाय का गोबर और कंडा लेकर कलेक्ट्रेट पहुची थी। उन्होने ज्ञापन के साथ एक बोरी कंडा भी कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को सौपा है। उन्होने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ये ज्ञापन के साथ कंडे भी भिजवा दिया जाए।

महिला कांग्रेस की कार्यवाह प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर अध्यक्ष पार्वती सहित महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुये कहा कि एलपीजी के दाम बहुत बढ़ गए हैं, खाने पीने की सारी वस्तुएं महंगी है, उज्जवला वाली बहने गैस नहीं भरवा पा रही हैं। यह केंन्द से लेकर प्रदेश तक सत्तासीन भाजपा सरकार की उपलब्धी है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story