रीवा

Rewa News : पारिवारिक कलह से तंग महिला ने टमस नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया

Rewa News : पारिवारिक कलह से तंग महिला ने टमस नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया
x
जिले के चाकघाट में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते टमस नदी के पुल से छलांग लगा दी। महिला पुल की बीच धार में गिरते ही महिला डूबने लगी। इस बीच वहां मौजूद मल्लाहो ने महिला की जान बचाई.

रीवा (Rewa News) : जिले के चाकघाट में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते टमस नदी के पुल से छलांग लगा दी। महिला पुल की बीच धार में गिरते ही महिला डूबने लगी। नदी के घाट में मौजूद मल्लाहों की नजर नदी में गिर महिला पर पड़ गई। मल्लाहों ने बिना समय गवाएं डूब रही महिला को बचाने में लग गये और कुछ ही दूरी पर महिला को बाहर निकाल लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जारही है। उसके परिवार वालों ने मल्लाहों के साथ ही पुलिस का धन्यवाद किया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार चाकघाट की रहने वाली एक महिला ने अपने परिवार की कहल से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे टमस नदी के पुल पर पहुंची और देखते ही देखते उसने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी।

बचाने में जुटे मल्लाह

बताया जाता है कि महिला के नदी में गिरने पर तेज आवाज हुई। जिसे घाट पर बैठे मल्लाहों ने सुना और समझ गये कि कोई नदी में गिर गया। मल्लाहों ने सजगता दिखाते हुए उसे बचाने के प्रयास में लग गये। मल्लाहों के एक दल ने अपने जान की परवाह किये बिना डूब रही महिला को बचाने नदी में छलांग लगा दी। जबकि टमस नदी इस समय काफी उफान में है।

नदी का जल स्तर तेज

बताया जाता है कि इस समय टमस नदी का जल स्तर काफी तेज होने से उसे बचाने में काफी परेशानी हो रही थी। तेज धार में महिला भी तेजी से बह रही थी। लेकिन मल्लाहों का दल नदी की तेज धार को चीरता हुआ अंततः महिला के पास तक जा पहुंचा और उसे पकड़कर बाहर निकाल लाये। नदी में गिरने के बाद महिला भी पानी में अपने को बचाने के लिए हांथ पैरा मारती रही।

पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देने डायल 100 को फोन लगाकर महिला के गिरने की सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर नदी के किनारे किनारे चलती रही। जैसे ही मल्लाहों ने महिला को निकाल कर नदी के बाहर किया पुलिस ने डायल 100 में महिला को लेकर अस्पताल पहुंच गई।

खतरे से बाहर है महिला

डाक्टरो ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डाक्टरो ने परीक्षण के बाद बताया कि वह खतरे से बाहर है। जिसके बाद उसके परिवार के लोगो ंने राहत की सांस ली। परिवार के लेगों ने जान बचाने वाले मल्लाहों का आभार मानते हुए उन्हे धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस के प्रयास की सराहना की।

Next Story