रीवा

तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:09 PM IST
तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
x
ट्रैक्टर चलाकर थाने पहुंच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सिवनी मालवा जिले के ग्राम पंचायत आयपा में एक ही परिवार के

तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

रीवा। आपसी रंजिश एवं जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी खुद ट्रैक्टर चलाकर थाने पहुंच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सिवनी मालवा जिले के ग्राम पंचायत आयपा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

उनका जमीनी विवाद अनवर खान नामक युवक से चल रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार को अनवर नामक युवक ट्रैक्टर लेकर राजू के घर पहुंच गया जहां राजू एवं उनके बड़े भाई और बच्चे को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

Next Story