रीवा

Rewa News : नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली युवक की लाश

News Desk
11 April 2021 2:43 PM GMT
Rewa News : नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली युवक की लाश
x
रीवा (Rewa News)। रविवार की सुबह लासा गांव से निकलने वाली नदी के किनारे एक युवक की लावारिस हातल में लाश देखी गई। इस घटना की जानकारी गांव वालों को हुई जिससे पूरे गांव में हड़कम्प मचा गया। नदी के किनारे लाश को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया गया है कि नदी से थोड़ी दूर पर लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लाश को अपने कब्जे में लिया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार हनुमना थाना के हाटा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव से ही निकलने वाली लासा नदी के किनारे युवक की लाश लावारिस हालत में पड़ी कुछ लोगों ने देखी। घटना की जानकारी थाना पुलिस चौकी हाटा को दी गई जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई जहां ग्रामीण भी पहुंच गये। बताया गया कि मृतक की पहचान हीरालाल यादव 30 वर्ष निवासी लासा के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक के शरीर में चोट के निशान पाये गये हैं। जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल में जुट गई है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों में चोंट के निशान पाये गये हैं। जिससे साफ है कि युवक की हत्या कर लाश फेंक दी गई है। इस घटना के बाद गांव में सनाका खिच गया। पुलिस द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि युवक बीते दिनों किसके साथ था और किन हालातों में उसकी हत्या कर दी गई।

Next Story