रीवा

रीवा: मंदिर के पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या, गले में किया गया धारदार हथियार से हमला

rewa news ruthless murder of temple priest
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में मंदिर के पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

Rewa MP News: रीवा जिले (Rewa District) के जवा थाना अंतर्गत भक्ता टोला स्थित दादू शिव मंदिर में बीती रात शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची जवा थाना और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मंदिर के सेवक के गले में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि स्थानीय निवासी त्रिभुवन प्रसाद केवट 65 वर्ष मंदिर परिसर में ही रहा करता था। मंदिर की ही साफ-सफाई, पूजा सहित अन्य कार्य किया करता था। पुजारी की हत्या किसने और क्यों की इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भक्तों ने देखा शव

बताया गया है कि भक्ता टोला स्थित दादू शिव मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में भक्तां की बहुत आस्था है। गुरूवार की सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर भगवान के दर्शन करने आए तब उन्हें घटना का पता चला। मंदिर के पुजारी की हत्या किए जाने का पता गांव में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

निर्माणाधीन आश्रम में रहता था पुजारी

बताया गया है कि मंदिर परिसर के समीप ही आश्रम का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पहले एक स्वामी जी रहा करते थे। उनके निधन के बाद यहां धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन आश्रम में ही सेवक रहा करता था। पुलिस की माने तो यहां रह कर सेवक सामान की सुरक्षा किए जाने के साथ ही मंदिर की देखरेख और पूजा भी किया करता था।

जनचर्चा यह भी

माना जा रहा है कि हत्या का कारण लूट भी हो सकता है। अज्ञात नशेड़ियों ने सेवक के साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए उसकी हत्या कर दी होगी। सेवक के पास मौजूद रूपए लेकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि सेवक की हत्या का यह भी कारण हो सकता है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इनका कहना है

जवा थाना प्रभारी तेजभान सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी की हत्या की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियां का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुजारी की हत्या किसने और किस इरादे से की है इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। शीघ्र ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story