रीवा

Rewa News : शहर में दिखी पुलिसिंग, निकाला गया फ्लैग मार्च

Rewa News : शहर में दिखी पुलिसिंग, निकाला गया फ्लैग मार्च
x

rewa news 

पुलिस कंट्रोल रूम से शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रीवा (Rewa News) : पुलिस कप्तान के नेतृत्व में सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के कालेज चौक, सिरमौर चौक, अस्पताल मार्ग से शिल्पी प्लाजा होते हुये शहर के प्रमुख मार्गो में पुलिस ने भ्रमण किया।

शहर में दिखी पुलिस

पुलिस अधिकारियों द्वारा निकाले गये फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनों में सुरक्षा को लेकर जहां संदेश देना था वही गुंडे बदमाशों में कानून और पुलिस का खौफ पैदा करना था। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस इस तरह से फ्लैग मार्च शहर में निकाल कर कानून व्यावस्था को दुरस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगो में रही चर्चा

पूरे लावलस्कर के साथ शहर की सड़को पर भ्रमण कर रही पुलिस को देख कर लोगो में चर्चा रही कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि पुलिस इस तरह सड़क पर उतरी है।

दरअसल नवागत पुलिस कप्तान रीवा ने नवाचार करके शहर में अमन चैन को बढ़ाने के लिये पुलिसिंग को बढ़ावा दे रहे है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शहर में पुलिसिंग दिखनी चाहिए। उसी के तहत पुलिस की एक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story