रीवा

Rewa News : पुलिस ने ढूढ़ निकाले 44 गुमें हुए मोबाईल फोन, लोगो के हाथ में आते ही उनके खिल उठे चेहरे

Rewa News : पुलिस ने ढूढ़ निकाले 44 गुमें हुए मोबाईल फोन, लोगो के हाथ में आते ही उनके खिल उठे चेहरे
x
पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने 44 लोगो को उनके गुमें हुये फोन को जैसे ही सौपा सभी के चेहरे खिल उठे।

रीवा (Rewa News) : लगातार गुम होते मोबाईलों की सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने मुहिम चलाई और सायबर सेल की मदद से गुमे हुये मोबाईल को ढूढ़ निकाला है। सायबर टीम मोबाइलों को पता करते हुए 44 नग मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए है। शुक्रवार को कंट्रोल रूम में एसपी राकेश सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा और साइबर सेल निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल ने बरामद किये गये मोबाईल का खुलासा करते हुये आवेदकों को मोबाईल सौपा है।

दस्तावेज होते है महत्वपूर्ण

एसपी राकेश सिंह ने कहां कि मोबाईल गुम होने में सबसे ज्यादा उसमें फिड की हुई जानकारी अहम् होती है। तो वही जानकारी सार्वजनिक होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। यही वजह है कि गुम मोबाईलों को खोजने की चुनौती है। इन्हे सायबर सेल की मदद से तलाश की जा रही है।


टीम में ये है शामिल

टीम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह पटेल, उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा, आरक्षक मानेन्द्र शर्मा, कृष्णकान्त नामदेव, सुभाष चन्द्र, वरूणेन्द्र सिंह शामिल किया।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story