रीवा

Rewa News: मॉडल साइंस कॉलेज के अब मैथ ग्रुप में भी शुरू होगा मिलिट्री साइंस विषय, जानिए कैसे होगा फायदा

Rewa News: मॉडल साइंस कॉलेज के अब मैथ ग्रुप में भी शुरू होगा मिलिट्री साइंस विषय, जानिए कैसे होगा फायदा
x
MP Rewa News: बायो ग्रुप के साथ ही मैथ ग्रुप के विद्यार्थी भी मिलिट्री साइंस विषय (Militry Science Subject) पढ़ सकेंगे।

MP Rewa News: शहर के मॉडल साइंस कॉलेज के मैथ ग्रुप के विद्यार्थी भी अब मिलिट्री साइंस विषय शुरू होगा। हायर एजुकेशन (Higher Education) द्वारा इस संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन को अनुमति दे दी गई है। चालू सत्र से संबंधित कोर्स में विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे।

महाविद्यालय प्रबंधन की माने तो पहले बायो ग्रुप में मिलिट्री साइंस (Militry Science) विषय संचालित था। लेकिन अब बायो ग्रुप के साथ ही मैथ ग्रुप के विद्यार्थी भी मिलिट्री साइंस विषय (Militry Science Subject) पढ़ सकेंगे। बीते वर्ष महाविद्यायल प्रबंधन द्वारा मिलिट्री साइंस विषय को खोलने संबंधी प्रस्ताव हायर एजुकेशन (Higher Education) को भेजा गया था। जिसे अनुमति मिल गई है।

अब हो गई 70 सीटें

बताया गया है कि बायो गु्रप के मिलिट्री साइंस विषय में 35 सीटों में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता था। लेकिन अब मैथ ग्रुप में भी मिलिट्री साइंस विषय शुरू हो गई है। यहां भी 35 सीटों में ही विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा। इस प्रकार महाविद्यायल में बायो और मैथ गु्रप को मिला कर मिलिट्री साइंस विषय में 70 सीटों में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा।

आर्मी की नौकरी में मिलेगी वरीयता

महाविद्यालय प्रबंधन की माने तो मिलिट्री साइंस विषय के विद्यार्थियों को आर्मी की नौकरी में वरीयता दी जाती है। लेकिन इसका लाभ अधिकतर वही विद्यार्थी उठा पाते हैं जिनके पास मिलिट्री साइंस विषय के साथ ही साथ फिजिक्स और मैथ विषय होता है। बायो ग्रुप में मिलिट्री साइंस विषय तो था लेकिन यहां केमेस्ट्री और बॉटनी विषय थे। जिसके कारण बायो ग्रुप के विद्यार्थी मिलिट्री साइंस विषय होने के बाद भी आर्मी की नौकरी में इसका ज्यादा लाभ नहीं उठा पाते थे। लेकिन अब मैथ ग्रुप के विद्यार्थी इसका लाभ उठा कर आर्मी में जाने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।

वर्जन

मैथ ग्रुप में मिलिट्री साइंस विषय शुरू करने की अनुमति हायर एजुकेशन ने दे दी है। छात्रों को इसका काफी फायदा मिलेगा। चालू सत्र से ही संबंधित विषय में विद्यार्थियों को एडमिशन मिल जाएगा।

प्रो. पंकज श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज रीवा

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story