रीवा

REWA NEWS: सुलभ शौचालय में नाबालिग से रेप, जांच में जुटी पुलिस

REWA NEWS
x

rewa news 

रीवा में सुलभ शौचालय के कर्मचारी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप।

रीवा। अश्रय के लिए भटक रही एक नाबालिग लड़की को अश्रय देना तो दूर उसकी मजबूरी का फायदा सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने उठा लिया। लड़की का आरोप है कि वह सुलभ शौचालय के पास घूल रही थी। जहां सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया है।

वन स्टाफ सेंटर प्रबंधन के पत्र पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को चिरहुला के लोगो के द्वारा वन स्टाफ सेंटर ले जाया गया था। जहां लड़की अपने साथ हुए दुराचार की बात सेंटर प्रबंधन को बताई। जिसके बाद प्रबंधन द्वारा बिछिया थाना को पत्र लिखा कर कार्रवाई किए जाने मांग की गई थी। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सुलभ शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लड़की के बयान के आधार पुलिस रेप और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करके लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही जांच कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा। दरअसल लड़की चिरहुला के आसपास कई दिनों से घूम रही थी। लोगो ने उससे पूछताछ किया तो वे समझ गए लड़की रीवा में भटक रही हैं। जिसके चलते उन्होने वन स्टाफ सेंटर को इसकी सूचना दिए। सेंटर के लोग उसे ले गए और पूछताछ किए और जब लड़की अपने साथ हुए दुराचार की बात बताई तो उनके उड़ गए। जानकारी के तहत लड़की सिगरौली जिले की रहने वाली है। वह मंदिर आई हुई थी और वह भटक रही थी।

परिजनों की भी तलाश

बिछिया थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर ने बताया कि लड़की आश्रय केंन्द्र में रह रही है। उसके माता-पिता एंव परिजनों के सबंधं में जानकारी ली जा रही है। वही लड़की के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story