रीवा

Rewa News : देर रात समान तिराहे पर चला चाकू, घायल युवक की हालत नाजुक

Rewa News : देर रात समान तिराहे पर चला चाकू, घायल युवक की हालत नाजुक
x

समान तिराहे पर चला चाकू

पेशे से बस चालक पर अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

रीवा (Rewa News) : पेशे से बस चालक पर अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक पर चाकू से कई वार किये गये। उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक देर रात संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और युवक का हालचाल जाना।

पीछे से किया वार

जानकारी के अनुसार अर्जुन पाण्डेय उम्र 39 वर्ष पटेहर निवासी थाना मऊगंज हाल मुकाम पोखरी टोला नवीन बस स्टैण्ड में अपने दोस्त अनिल तिवारी से बात कर रहा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर आये दो लोगों ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गये। अर्जुन के साथ रहे उनके दोस्त अनिल तिवारी ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले।

रात के समय हुई घटना, फेली सनसनी

बताया जाता है कि पीडित अर्जुन पेश से बस चालक है। सोमवार की रात करीब 8ः30 बजे सरदार वल्लभभाई अंतरराज्यीय बस स्टैंड के सामने अपने दोस्त के साथ था। इसी दोरान उन्ह चाकू मारा गया। इस घटना के बाद पूरी क्षत्र में सनसनी फेल गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और पीडित को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी होने के बाद रात करीब 11 बजे एसजीएमएच पहुंचे। जहां पिड़ित का हालचाल जाना। पडित एसपी से कुछ कहना चाहता था लेकिन बोल नही पाया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Next Story