रीवा

Rewa News : गणेश विसर्जन के लिए निकला था किशोर, धिरमा नाला में मिला शव

Rewa News : गणेश विसर्जन के लिए निकला था किशोर, धिरमा नाला में मिला शव
x

dhirma_nala_rewa

रीवा के दुआरी स्थित धिरमा नाला में एक किशोर का शव मिला है।

रीवा। दो दिन से लापता किशोर का शव शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत दुआरी गांव (Duari Village) के पास धिरमा नाला (Dhirma Nala) में मंगलवार की सुबह पाया गया हैं। सूचना पर पहुची पुलिस शव को बाहर निकलवाई है। परिजनों ने किशोर कि पहचान शिवेंद्र कुशवाहा निवासी शांति बिहार कालोनी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि किशोर की मां ने बालक के गुम होने की सूचना थाना में दर्ज करवाई थी।

गणेश विसर्जन के लिए निकला था किशोर

किशोर के सबंध में परिजनों ने बताया कि वह 19 सिंतबर को गणेश विसर्जन के लिए निकला था। जिसके बाद से घर नही लौटा। माना जा रहा है कि गणेश प्रतिमा बहाने के दौरान किशोर धिरमा नाले में बह गया और उसकी लाश दो दिन बाद सामने आई।

स्कूल के छात्रों ने देखा शव

दुआरी गांव में संचालित स्कूल पहुचें छात्रों ने नाले में पड़ी हुई लाश को सुबह देखे और आसपास के लोगो को बताया। इसकी सूचना स्थानिय लोगो ने पुलिस को दी। किशोर की मौत को लेकर पुलिस मर्ग कायम करके जांच कर रही है कि वह गणेश विसर्जन के दौरान पानी में बह गया या फिर उसके साथ कोई घटना घटी हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकेगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story