रीवा

Rewa News ; मासूम भाई बहन को हमलावर ने मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

Rewa News ; मासूम भाई बहन को हमलावर ने मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी
x
पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने 2 मासूम बच्चो को गोली मार दिया। घटना रीवा के सेमरिया थाना अंतर्गत खारा गांव की है।

रीवा। पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने मासूम भाई-बहन को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना में घायल 2 बच्चों को ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत खारा गांव की है। जहां घर के पास खेल रही सुनीता सिंह 12 वर्ष एवं निहाल सिंह 6 वर्ष पिता विपिन सिंह को गोली मारी गई है। गोली सुनीता के पांव तथा निहाल के हाथ में लगी है।

पुरानी रंजिश को लेकर हमला

घायल बच्चो के पिता विपिन सिंह का आरोप है कि गांव के ही राकेश आदिवासी ने उनके बच्चों को गोली मारी है। उन्होने बताया कि आदिवासी परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते है। जिसके चलते उनके बच्चो को निशाना बनाया गया है।

विपिन सिंह ने बताया कि घटना रविवार के शाम की हैं। जब वे अपनी पत्नी के साथ खेत पर निदाई का काम कर रहे थे। इसी बीच उनके घर के पास गोली चलने की आवाज आई और वे दौड़ कर जब घर पहुचे तो उनके दोनो बच्चे लहुलुहून पड़े हुये थे। उन्होने बताया कि घटना की सूचना उन्होने पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Story