रीवा

Rewa News : प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Rewa News : प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
x
गोविन्दगढ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होने फांसी क्यों लगाई इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।

रीवा (Rewa News) : गोविन्दगढ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होने फांसी क्यों लगाई इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। बताया जाता है कि रात के समय थाने से वापस आने के बाद उन्होने अपने घर में फांसी लगाई है। सुबह होने पर परिजन लाश फांसी से लटकता हुआ देखा। परिजनों ने इसकी सूचना थाने मे दी। पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

कारण जुटाने में लगी पुलिस

जानकारी के अनुसार गोविंदगढ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतेन्द्र तिवारी रात के समय काम से लौटकर अपने गांव गये थे। भोजन के बाद वह अपने कमरे में चले गये। घर के सभी लोग भी सोगये। लेकिन जब सुबह देखा तो सतेन्द्र भूसे के कमरे में फांसी के फंदे में लटक रहे थे। परिजन देखकर हैरान हो गये।

पुलिस को दी गई सूचना

घर के लोगों ने घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाने को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नही मिला है। जवान ने फांसी क्यों लगाई इस बात की जानकारी किसी के नही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story