रीवा

REWA NEWS: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से की गई अंतिम विदाई

REWA NEWS: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से की गई अंतिम विदाई
x
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को उनके गृह ग्राम में दिया गया गार्ड ऑफ आनर

Rewa News: जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत ग्राम बड़ी हर्दी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनार्दन शुक्ला (Freedom Fighter Janardan Shukla) का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में किया गया। पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड ऑफ आनर देकर अंतिम विदाई दी है।

बताया जा रहा है कि श्री शुक्ल का निधन सिहोर में उनके पुत्र के घर में हुआ था। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव हर्दी लाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन की खबर मिलते ही सिरमौर अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर

बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की शाम बड़ी हर्दी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनार्दन शुक्ला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। सिरमौर तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी ने पार्थिव शरीर को तिरंगा झंडा से लिपटाया। इसके बाद परिजनों को सहयोग राशि और ताम्रपत्र दिया गया। एमपी पुलिस के जवानों ने फायर किया है।

गोवा आंदोलन में रहे शामिल

बताया जा रहा है कि जनार्दन शुक्ला रीवा जिले के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में से एक थे। उन्होने 1942 में गोवा आंदोलन में यमुना प्रसाद शास्त्री के साथ आंदोलन का नेतृत्व किया था। अंग्रेजी हुकुमत ने तब उनको गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान कई दिनों तक वे जेल में बंद थे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story