रीवा

रीवा: बाइक सवार को ठोकर मारते पलटी कमाण्डर, चार घायल

satna mp news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में कमाण्डर पलट गई है।

रीवा जिले के गुढ़ तहसील के समीप बीते दिवस सामने से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कमाण्डर पलट गई। दुर्घटना के कारण बाइक सवार वृद्ध के साथ ही कमाण्डर में बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा

गुढ़ पुलिस ने बताया कि बीते दिवस कमाण्डर चालक अपने वाहन में सवारियां बैठा कर रीवा की तरफ आ रहा था। जैसे ही वाहन गुढ़ तहसील के समीप पहुंचा अचानक बाइक सवार वृद्ध रास्ते में आ गया। फलस्वरूप कमाण्डर सवार चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

अनियंत्रित हुई कमाण्डर पलट गई। कमाण्डर पलटने से उसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया। जहां से घायलों को सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया गया है।

इनका कहना है

गुढ़ थाना प्रभारी आराधना सिंह ने बताया कि कमाण्डर पलटने के बाद उसमें सवार तीन सवारियां घायल हुई है। घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि कमाण्डर चालक काफी तेज गति में गाड़ी चला रहा था।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story