रीवा

शादी से पहले 6 बच्चों के पिता के साथ भाग गई दुल्हन, थाना पहुंचा दूल्हा

Aaryan Puneet Dwivedi
15 March 2023 4:57 PM IST
Updated: 2023-03-15 11:27:44
bride ran away with father of 6 children
x

शादी से पहले 6 बच्चों के पिता के साथ भाग गई दुल्हन

रीवा में शादी के पहले दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है. दूल्हा थाना में शिकायत करने पहुंच गया.

रीवा में शादी से पहले दुल्हन 6 बच्चों के पिता संग फरार हो गई। मामले की शिकायत लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिजन थाना पहुंचे। परिजनों का कहना है कि15 फरवरी को दुल्हन ड्राई क्लीन की दुकान में दुल्हन का जोड़ा उठाने गई थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी।

जानकारी के मुताबिक रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तिलक के एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह जिस युवक के साथ भागी है, वह 6 बच्चों का पिता है और वही उसे भगाकर ले गया है। इस घटना के बाद से युवती के परिजन, दूल्हा, युवक कि पत्नी और बच्चे ठाणे के चक्कर काट रहें हैं, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है।

6 बच्चों के साथ थाना पहुंची पत्नी

रीवा के एसपी ऑफिस पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी को बेटी ड्राई क्लीन कि दुकान में दुल्हन का जोड़ा उठाने गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आई, पता चला है कि घोघार निवासी इरशाद मंसूरी नामक युवक दुल्हन को अपने साथ भागा कर ले गया है। जब युवक के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और 6 बच्चों का बाप है। इसके बाद इरशाद की पत्नी भी अपने बच्चों के साथ थाने का चक्कर काट रही है।

40 हजार रुपए लेकर भागा प्रेमी

दुल्‍हन जिस युवक के साथ भागी है, वह 6 बच्‍चों का पिता है। उसकी पत्नी का कहना है कि उसका पति घर से 40 हजार रुपए लेकर उसी दिन से फरार है, जिसकी वह खुद तलाश कर रही है। युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्म के है। इधर, दुल्हन के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया है। अब जहां दुल्हन और दूल्हे के परिजन एक साथ युवती की तलाश में लगे हुए हैं।

दुल्‍हन प्रेमी के साथ भागी, दूल्‍हा पहुंचा थाने

शादी के पहले दुल्‍हन 6 बच्‍चों के पिता के साथ भाग गई। वहीं, दुल्‍हन के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की को इरशाद बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं, दुल्‍हन के भागने के साथ दूल्‍हा भी दुल्‍हन के परिजनों के थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story