रीवा

REWA NEWS : मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त, जुर्माना वसूला और जेल भेजे गए

News Desk
5 April 2021 4:28 PM GMT
REWA NEWS : मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त, जुर्माना वसूला और जेल भेजे गए
x
रीवा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन अब सख्ती पर उतर आया है। बिना मास्क घूमने वालों को सुधारने के लिये प्रशासन ने रास्ता तैयार कर लिया है। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन जुर्माना के साथ जेल भेजने की व्यवस्था भी कर दी है। फिलहाल प्रशासन की सख्ती का असर कितना होगा यह आने वाले दिनों में सामने आयेगा। 

जिले में लगातार बढ़ते के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन रविवार को सड़क पर उतरकर लोगों को समझाइस दी। कलेक्टर इलैयाराजा टी एवं एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों को मास्क लगाने की समझाइस दी। रविवार की सख्ती का असर सोमवार को देखने को मिला जहां ज्यादातर बाजार सूने रहे।

338 भेजे गए जेल, 46 हजार जुर्माना वसूला

लापरवाहों को सुधारने के लिए प्रशासन ने अस्थाई जेल बना लिया है जहां मास्क न लगाने वालों को रखा जाएगा। इसकी शुरूआत प्रशासन ने रविवार से कर दी है। प्रशासन ने सड़क पर उतरकर मास्क न लगाने वालों को अस्थाई जेल भेजा। ऐसे 338 लोगों को अस्थाई में रखा गया। वहीं पुलिस द्वारा 46 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

प्रशासन की सख्ती का दिखा असर

रविवार को कलेक्टर सहित पुलिस प्रशासन सड़क पर उतरकर सख्ती दिखाई तो इसका असर सोमवार को देखने को मिला जहां बाजार में भीड़भाड़ कम देखी गई। वहीं सोमवारी बाजार भी नहीं लगा। हालांकि आसपास के ग्रामीण जन सोमवारी बाजार में खरीददारी करने पहुंच थे लेकिन बाजार खाली देखकर ग्रामीण वापस लौट गए।

Next Story