रीवा

रीवा न्यूज: राजस्व महाअभियान में अब तक 5525 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Aaryan Puneet Dwivedi
29 Jan 2024 6:45 PM IST
Rewa Riyasat News
x

Rewa Riyasat News

रीवा जिले में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है।

रीवा. जिले भर में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक जिले भर में तहसील न्यायलयों में सुनवाई करके 5525 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि इस अवधि में नामांतरण के 1962, सीमांकन के 556, बंटवारा के 513 प्रकरणों एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सुनवाई करके 587 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। सभी एसडीएम और तहसीलदार प्रकरणों की प्रतिदिन सुनवाई करके उनका निराकरण कर रहे हैं। राजस्व महाअभियान के तहत जिले भर में राजस्व शिविरों का ग्रामवार आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों में पटवारी बी-1 का वाचन करके फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज कर रहे हैं। अब तक फौती नामांतरण के 2364 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान अविवादित बंटवारे के 458 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। इनके निराकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story