रीवा

Rewa News : बैर खिलाने का लालच देकर 24 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
Rewa News : बैर खिलाने का लालच देकर 24 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
Rewa News : दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन जब सामने आती है तो लोग सख्ते में आ जाते हैं।

Rewa News : बैर खिलाने का लालच देकर 24 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News : दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन जब सामने आती है तो लोग सख्ते में आ जाते हैं। सभी के मन में अपने बेटियों को लेकर एक डर पैदा हो जाता हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह डर कब खत्म होगा। कब बेटियां सेफ होगी। कब दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के हौसले पस्त होंगे।

Rewa News : बैर खिलाने का लालच देकर 24 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों ऐसा ही एक मामला जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सामने आया है। जहां एक 24 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया हैं। खबरों की माने तो मासूम युवक के पड़ोस में ही रहती थी। जिसे वह बैर खिलाने का लालच देकर एक सूनसान जगह पर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब मासूम के परिजनों को हुई तो वह नईगढ़ी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मय स्टाफ के साथ उक्त आरोपी को पकड़ने पहुंचे तो वह भागने लगा। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके उक्त आरोपी को धर दबोचा हैं। पकड़े गए आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। तो वहीं पीड़िता को इलाज के लिए समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है।

GF के साथ रंगरैलिया मना रहा था कारोबारी का पुत्र, फिर कालोनी वालों ने पुलिस को दी सूचना तो..

Wanted अपराधी स्मोंटी सिंह के अवैध आशियाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर : REWA NEWS

एक दर्जन से ज्यादा लोगो ने पहनी आम आदमी की टोपी, कहा शिक्षा-स्वास्थ्य में विस्तार की जरूरत…:Rewa News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story