रीवा

रीवा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

Sanjay Patel
3 Jun 2023 9:54 AM GMT
रीवा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, मायके पक्ष ने लगाया आरोप
x
Rewa News: एमपी के रीवा में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया। किंतु यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एमपी के रीवा में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया। किंतु यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते हुए मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। जिनके द्वारा मृतका के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम तमरा दुआरी में एक नवविवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई घंटों तक चले उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद मृतका के माता-पिता एसजीएमएच पहुंचे। जिनके द्वारा पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाया गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। नहीं दी तो बेटी को मार डाला गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

3 मई को हुआ था विवाह

बताया गया है कि गणपति लोनिया निवासी खालौन इंदवार जिला उमरिया ने 3 मई को अपनी बेटी वंदना लोनिया का विवाह चोरहटा क्षेत्र अंतर्गत तमरा दुआरी गांव में धीरेन्द्र लोनिया के साथ की थी। जिसके कुछ दिन बाद वह मायके आ गई। अभी 26 मई को ही उसका रमना हुआ था। जिसके बाद वह पुनः ससुराल चली गई थी। किंतु एक सप्ताह भी नहीं बीते कि उसने जहर का सेवन कर लिया। मृतका के पिता गणपति लोनिया ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल आने के बाद से उसे परेशान किया जा रहा था। पति द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी। बेटी द्वारा फोन पर मारपीट की कई बार इसकी जानकारी भी दी गई। मायके पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद चोरहटा पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। मृतका का पीएम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story