रीवा

रीवा नगर परिषदों के चुनाव परिणाम घोषित, जानिए कौन बना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष?

Rewa Riyasat News
x

Rewa Riyasat News

Rewa MP News: रीवा जिले के नगर परिषदों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है

Rewa MP News: जिले में अब नगर परिषद को लेकर भी सिथितियां साफ हो गई हैं और नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होने के साथ ही परिणाम भी सामने आ गए हैं। घोषित परिणाम में सत्तीसीन भाजपा सरकार के उम्मीदवारों का दबदबा कायम रहा है। आइये जानते है कि नगर परिषद में कौन बना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष?

नगर परिषद डभौरा

डभौरा नगर परिषद अध्यक्षी के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी माया गुप्ता को विजय मिली है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के छोटलाल कोल ने कांग्रेस उम्मीदवार को हरा दिया है।

नगर परिषद चाकघाट

चाकघाट नगर परिषद अध्यक्षी के चुनाव में भाजपा के विभव जायसवाल नगर सरकार के मुखिया बन गए है। विभव जायसवाल को 11 वोट और कांग्रेस के दिनकर सिंह पटेल को 4 मिले है। वहीं बीजेपी की प्रतिमा गुप्ता उपाध्यक्ष बन गई है।

नगर परिषद मनगवां

मनगवां नगर परिषद के अध्यक्षी के चुनाव में भाजपा की बुटला बंसल ने कांग्रेस उम्मीदवार को एक वोट से हरा दिया है। जबकि उपाध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के प्रमोद उरमालिया ने कब्जा ली है। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा को आठ व कांग्रेस को सात वोट मिले है।

नगर परिषद सेमरिया

सेमरिया नगर परिषद अध्यक्षी के निर्वाचन में भाजपा की रानी विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वहीं उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा बने है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूणेन्द्र तिवारी ने बताया कि सेमरिया में कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिला है।

नगर परिषद गोविंदगढ़

गोविंदगढ़ नगर परिषद अध्यक्षी के चुनाव में अभिषेक सिंह विजयी घोषित हुए है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अभय पाण्डेय को एक वोट से हराकर नगर सरकार के नए मुखिया बन गए है। जबकि उपाध्यक्ष पद की कुर्सी भी बीजेपी समर्थित तबसुम निशा पति शकील खान को मिल गई है।

नगर परिषद हनुमना

हनुमना नगर परिषद अध्यक्षी के चुनाव में कांग्रेस समर्थित सोनू उर्फ आशुतोष गुप्ता ने भाजपा के अखिलेख गुप्ता को बुरी तरह पराजित किया है। यहां कांग्रेस को 10 तो भाजपा को 5 वोट से संतोष करना पड़ा है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर महिला के रूप में शरद गुप्ता निर्वाचित हुई है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story