रीवा

रीवा नगर निगम की बड़ी चूक: वार्ड के पार्षद और उनके परिवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब, तीन पंचवर्षीय से हैं पार्षद

Rewa Nagar Nigam News
x
Rewa Nagar Nigam News: रीवा नगर-निगम की बड़ी चूक से वार्ड के पार्षद और उनके परिवार का वार्ड की वोटर लिस्ट ने नाम गायब होगया।

नगर-निगम रीवा (Rewa Nagar Nigam) की बड़ी चूक सामने आ रही है। जिसमें वार्ड के पार्षद और उनके परिवार का ही वार्ड की वोटर लिस्ट से नाम गायब किए जाने का अरोप स्वयं वार्ड के पार्षद ने मीडिया के समक्ष लगाए हैं। वार्ड क्रमांक-29 के पार्षद रहे रामप्रकाश तिवारी उर्फ डैडू का अरोप है कि उनका नाम वार्ड की वोटर लिस्ट में नहीं है।

2004 से हैं पार्षद

रामप्रकाश तिवारी उर्फ़ डैडू ने मीडिया को जानकारी दी कि वे वार्ड-29 से कांग्रेस पार्टी के बैनर तले वर्ष 2004 में पार्षद चुने गए थें। इसके बाद उनकी पत्नी पार्षद रही और फिर वे स्वयं पार्षद चुने गए थे। वे लगातार वार्ड-29 का प्रतिनिधित्व कर रहे है। कहना है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया तो वे चुनाव से वंचित रह जाएगें। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की डेट घोषित कर दी गई है। चुकि उनका 29 वार्ड जो कि सामान्य है और उससे चुनाव की वे तैयारी भी किए हुए है।

षड्यंत्र का लगाया आरोप

रामप्रकाश तिवारी का आरोप है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाना षड्यंत्र के तहत है। इससे उनका राजनैतिक सफर पर दिक्कत आएगी। उनका कहना है कि सत्ता के खिलाफ वे हमेशा आवाज उठाने के साथ ही भ्रष्टाचार का विरोध भी लगातार करते आ रहे है। यही वजह है कि उनका नाम वार्ड की वोटर लिस्ट से ही हटा दिया गया। प्रशासन इसकी जांच कराए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनका नाम वार्ड क्रमांक-29 की लिस्ट में जोड़ा जाए।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story