रीवा

REWA: पॉजिटिव पाये गये मरीज की मृत्यु पर नगर निगम प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
REWA: पॉजिटिव पाये गये मरीज की मृत्यु पर नगर निगम प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार
x
REWA: पॉजिटिव पाये गये मरीज की मृत्यु पर नगर निगम प्रशासन ने किया अंतिम संस्कारREWA: कोविड-19 महामारी में सतना जिले के ग्राम खम्हरिया, कोटर

REWA: पॉजिटिव पाये गये मरीज की मृत्यु पर नगर निगम प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

REWA: कोविड-19 महामारी में सतना जिले के ग्राम खम्हरिया, कोटर के पॉजिटिव पाये गये मरीज हीरालाल सेन जिन्हें सतना से रीवा में उपचार हेतु संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। कोविड-19 गाइडलाइन ऑन क्लीन बॉडी मैनेजमेंट के अनुसार नगर पालिक निगम के आयुक्त अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम रीवा, डॉक्टरों की टीम तथा पुलिस द्वारा सभी सावधानियों को ध्यान में रखकर सुरक्षा उपकरणों के साथ मृतक का दाह संस्कार किया गया।

मध्यप्रदेश में आज नहीं खुली शराब की दुकानें, सरकार ने कहा- ‘सोच लें, हमारे पास और भी विकल्प हैं’

नगर निगम की टीम द्वारा पीपीई किट् पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम लोगों की मौजूदगी में विधिवत सम्मान पूर्वक दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के दौरान उपयोग किये गये सुरक्षा उपकरणों को भी शासन के निर्देशानुसार नष्ट किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने मृतक के शव का दाह संस्कार करने हेतु लकड़ी, कफन, दफन के सामान की व्यवस्था करायी। निगम के दो सफाई कामगारों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीपीई किट् उपलब्ध करायी गयी थी।

MP: ऑरेंज और ग्रीन जोन में मिली छूट का लोग इस तरह उड़ा रहे धज्जियां JABALPUR में CORONA ने मचाई तबाही, आज तीसरी मौत ASI तनवीर खान गिरफ्तार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की दी थी धमकी [signoff]
Next Story