रीवा

विंध्य और महाकौशल के रेल यात्रियों के लिए Good News! रीवा-मुंबई एवं जबलपुर-पुणे ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई

Rewa Mumbai Express Train News
x
Indian Railways: विंध्य एवं महाकौशल के रेल यात्रियों को सुविधा देने रीवा-मुंबई एवं जबलपुर-पुणे ट्रेन की संचालन अवधि भारतीय रेलवे द्वारा गई बढ़ाई है.

Indian Railways: रीवा / जबलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। विंध्य एवं महाकौशल के यात्रियों को महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे के लिए सुगम रेल सफर की सहूलियत आगे भी मिलती रहेगी। इसके लिए भारतीय रेलवे ने रीवा-मुंबई (Rewa - Mumbai) एवं जबलपुर-पुणे (Jabalpur - Pune Train) के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। जिससे आगे यात्री इन ट्रेनों से सफर कर सकेगे।

रेल यात्रियों की मांग पर बढ़ा समय

रेल अधिकारियों ने बताया कि उक्त ट्रेनों का सेवाकाल बढ़ाए जाने की मांग लगातार यात्रियों की आ रही थी। जिसे दृष्टिगत रखते हुए तकरीबन तीन माह का सेवाकाल बढ़ाया जा रहा है।

जाने कब तक का बढ़ाया गया सेवाकाल

रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर से पुणे के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02132/31 का सेवाकाल तीन महीनो तक के लिए बढ़ाया गया है। रेल अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि यह ट्रेन अब 26 मार्च 2023 तक यात्रियों को सेवा देगी। दरअसल इस ट्रेन का सेवाकाल 25 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा था। जिसे मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसी तरह रीवा से चलकर सतना, जबलपुर के रास्ते होकर मुंबई (Rewa Mumbai Train) जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर-02187/88 का भी सेवाकाल 30 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया गया है। इस ट्रेन का सेवाकाल 29 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा था। जिसे मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

पहले भी बढ़ाया गया सेवाकाल

ज्ञात हो कि रीवा-मुबंई साप्ताहिक ट्रेन की समर एक्सप्रेस के रूप में चलाया गया था, लेकिन इस ट्रेन की यात्रियों के द्वारा की जा रही मांग एवं ट्रेन में रहा अच्छा रिस्पांस को देखते हुए लगातार रेल प्रशासन इसके सेवाकाल में बढ़ोत्तरी कर रहा है। इसके पूर्व भी इस ट्रेन का सेवाकाल बढ़ाया जा चुका है।

Next Story