रीवा

रीवा: ग्राहक बन कर आए बदमाशों ने सर्राफा दुकान में की लूट, अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर हुए चंपत

रीवा: ग्राहक बन कर आए बदमाशों ने सर्राफा दुकान में की लूट, अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर हुए चंपत
x
Rewa MP News: फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewa MP News: लौर थाना अंतर्गत रघुनाथगंज स्थित सर्राफा दुकान में बीती शाम ग्राहक बन कर आए बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए अंगूठियों से भरा बॉक्स लूट कर भाग गए। फरियादी द्वारा लूट की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम रघुनाथगंज निवासी बीनू सोनी के सर्राफा दुकान मेंं बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और दुकान में मौजूद फरियादी बीनू की पत्नी से सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। महिला द्वारा अंगूठियों से भरा बॉक्स काउंटर पर रखा गया। इसी दरमियान आरोपी महिला को धक्का मारते हुए काउंटर में रखा हुआ अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर चंपत हो गए। गौरतलब है कि बॉक्स में आधा दर्जन सोने की अंगूठियां थी। फरियादी के अनुसार चोरी गए कुल अंगूठियों की कीमत 1 लाख से अधिक है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बताया गया है कि आरोपियों को पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। हालांकि अभी तक पुलिस को आरोपियों के संबंध में किसी तरह का सुराग नहीं मिला है।

वर्जन

सर्राफा दुकान में लूट करने की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी अंगूठी से भरा बॉक्स लूट ले गए हैं।

केपी त्रिपाठी थाना प्रभारी लौर

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story