रीवा

Rewa : वन कर्मियों पर खनिज माफिया ने किया हमला, दो वन कर्मी घायल

Rewa : वन कर्मियों पर खनिज माफिया ने किया हमला, दो वन कर्मी घायल
x
रीवा (Rewa) के सीतापुर वन परिक्षेत्र (Sitapur Forest Range) में वनकर्मियों पर खनिज माफिया ने हमला कर दिया। जिसे वन कर्मी आकाश मिश्रा और उनका एक सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के लौर थाना अंतर्गत वन परिक्षेत्र सीतापुर की है। 

घायल वन कर्मियों को मउगंज (Mauganj) के अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती किया गया। वही सूचना पर वन विभाग के अधिकारी एवं पुलिस पहुची तथा घटना को लेकर कार्रवाई कर रही है।

वन की सर्चिग कर रहे थें कर्मचारी

घायल आकाश मिश्रा ने बताया कि वह मउगंज वन कार्यालय (Mauganj Forest Office) में पदस्थ है और अपने सहायक के साथ शुक्रवार को सीतापुर वन परिक्षेत्र (Sitapur Forest Range) के जंगल की सर्चिग कर रहा था।

जंगल के बीच खनिज माफिया पत्थर की तोड़ाई कर रहे थे। जिस पर उन्होने वन सम्पदा के अवैध उत्खनन का विरोध करने लगे। खनिज माफिया को यह बात नागवार लगी और वे डंडो से हमला कर दिये। वे अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, लेकिन कई सख्या में रहे माफिया के लोग उन ताबड़तोड़ डंडे न सिर्फ बरसाते रहे बल्कि जंगल में न आने की धमकी तक दे डाली।

जान बचाकर अस्पताल पहुचे वन कर्मी

उन्होने बताया कि सीतापुर के घने जंगल में घायल होने के बाद देर रात किसी तरह बाहर निकल पाये, और फिर अस्पताल पहुचें है। ज्ञात हो कि वन परिक्षेत्रों में खनिज का अवैध उत्खनन चल रहा है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story