रीवा

रीवा महापौर ने जारी किया 6 महीने का ब्यौरा, अब तक हुआ 221 करोड़ का टेंडर, ये रही खर्च की पूरी List

rewa_nagar nigam
x

rewa_nagar nigam

रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा (Rewa Mayor Ajay Mishra Baba) ने 6 महीने काम का ब्यौरा दिया है.

रीवा (Rewa News): अगर अपनों के लिए कुछ करने की दिली ख्वाहिश हो तो ज्यादा तामझाम, दिखावा अच्छा नहीं लगता। जब उद्देश्य विकास है तो फिर यह तामझाम क्यों। इसी थीम पर रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा (Rewa Mayor Ajay Mishra Baba) काम कर रही है। 6 महीने के कार्यकाल में फोटोबाजी समाप्त कर सिर्फ काम कर रहे हैं। कहीं भी विकास कार्य की शुरुआत करनी है तो वहां एक नारियल तोड़कर भगवान को साथ लेकर काम शुरू कर देते हैं और उसका परिणाम भी सामने है।

पूरा हुआ 6 माह का कार्यकाल

महापौर चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल करने के बाद रीवा नगर निगम के महापौर बने अजय मिश्रा बाबा का 6 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। शुरुआत में इन्होंने कई तामझाम वाली परंपराओं को ध्वस्त कर दिया। जिनमें नगर निगम का, नगर निगम क्षेत्र के लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा था। विकास कार्य का भूमिपूजन करने के लिए केवल अधिकारी, वह स्वयं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक नारियल तोड़कर कर रहे हैं।

इसी तरह लोकार्पण समारोह में नगर निगम का अनावश्यक पैसा खर्च करने के बजाय उन पैसों की बचत कर नगर निगम क्षेत्र के विकास में लगा रहे हैं। नगर निगम में आने वाला पैसा नगर निगम क्षेत्र के लोगों का होता है। उस पैसे को विकास कार्य में खर्च करने की मंशा से वह तामझाम पूर्वक लोकार्पण नहीं करते।

221 करोड़ के हुए टेंडर

जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2022 को अजय मिश्रा बाबा ने महापौर बनते हुए नगर निगम का कार्यभार सम्हाला था। इनके कार्यकाल में 221 करोड़ के विकास कार्य का टेंडर किया गया। वहीं बताया जाता है कि 42 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यां को स्वीकृति प्रदान की गई है।

6 माह की उपलब्धियां

जानकारी के अनुसार रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने अपने 6 माह के कार्यकाल में नगर निगम के निर्माण कार्यों के टेंडर जिसमें मुख्यरप से सड़क और नाली शामिल हैं उसमें 42 करोड़ रूपये खर्च किये। वही 2500 नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई। बेहतर जल प्रदाय कि लिए 158 करोड करोड रूपये की प्रक्रिया चल रही है।

महानगरों की तर्ज पर डेकोरेटिव पोल मंगाए गये हैं। यह कार्य मार्च तक पूरा हो जायेगा। चौराहों पर बेहतर प्रकाश के लिए 7 हाई मास्क लाइटें लगवाई गईं।

एकल खिडकी की शुरूआत की गई। जिसमें निश्चित किया गया है कि किसी भी आवेदन में मात्र 15 दिन में हर समस्या का निराकरण किया जायेगा। जिससे नगर निगम क्षेत्र के लोग परेशान न हों।

नगर की सफाई के लिए विशेष इंतजाम किये गये। शहर के नलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। वहीं नगर की सफाई मशीन से करने पर जोर दिया।

6 माह के निर्माण कार्य का ब्यौरा इस तरह

जानकारी के अनुसार रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने अपने 6 माह के कार्यकाल में नगर निगम के जोन स्तर पर करोडों रूपये खर्च करने की ओर अग्रसर हैं। जिसमें जोन 1 में 5.46 करोड़, जोन 2 में 9.12 करोड़, जोन 3 में 13.88 करोड़, जोन 4 में 9.48 करोड़, पैच वर्क में 2.56 करोड़ तथा डामरीकरण में 1.71 करोड़ रूपये।

Next Story