रीवा

Rewa: जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से 1.20 क्विंटल गांजा बरामद

Rewa: जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से 1.20 क्विंटल गांजा बरामद
x
रीवा / Rewa : मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने 1.20 क्विंटल गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई मनगवां और चोरहटा थाने की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र किया है।

रीवा / Rewa : मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने 1.20 क्विंटल गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई मनगवां और चोरहटा थाने की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई में मनगवां में पुलिस ने 65 किलो तथा चोरहटा पुलिस ने 55 किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई पर जिला पुलिस के आला अधिकारी ने दोनो थानों के बल को बधाई दी है।

कार में ले जा रहा था गांजा

जानकारी के अनुसार मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस को जानकारी मिली कि कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है।

पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 4891 को रोककर तलासी ली। जांच के दौरान कार में 65 किलो गांजा पैकेट में बंद मिला।

पुलिस ने कार में सवार अंकित पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय उर्फ अंशू और मनीष तिवारी सभी निवासी कठेरी थाना मनगवां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 6.50 लाख कीमत का 65 किलो गांजा 4 लाख की कार तथा तीन मोबाइल दो हजार नकद जब्त किए है।

गांजा की बोरी फेंक भागे तस्कर

चोरहटा पुलिस को जानकारी मिली की गांजे की खेप लाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और वाहनों की जांच में जुट गये।

इसी दौरान मोटर साइकिल से गांजा ले जा रहे आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगे जिस पर पुलिस ने आरोपियो का पीछा किया लेकिन आरोपी गांजे की बोरी फेक भाग गये।

लेकिन पुलिस ने आरोपियों की पहचान सत्यभान उर्फ डेविड पटेल और राहुल पटेल के रूप में की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो से 55 किलो गांजा मिला है। जिसकी कीमत करीब 5.50 लाख रूपये बताई जारही है।

दोनों आरोपियों को गिरफतार करने के लिए पुलिस सम्भावित जगहों में छापामार कार्रवाई कर रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story