रीवा

REWA : मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

News Desk
10 July 2021 11:45 PM GMT
REWA : मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
x
रीवा। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा मंदिर में सरकार के लिये सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पाण्डेय ने कहा कि मध्यप्रदेश अपराध का टापू बनता जा रहा है। अलीराजपुर और धार में खुलेआम लड़कियों को बर्बरता पूर्ण तरीके से पीटा गया। मध्यप्रदेश में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 12 महीनों में ही चार हजार से ज्यादा दुष्कर्म और 6 हजार अपहरण के मामले सामने आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शांति का टापू जाने वाले प्रदेश में महिलाएं और बेटियों के साथ लगातार आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के सुरक्षित होने का दावे कर रहे हैं। वहीं क्राइम रिकॉर्ड इन दावों को खोखला बता रहा है।

श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां हमेशा से ही अपराधियों का शिकार होती रही हैं। हर माह प्रदेश में औसतन 700 से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा मामला दो दिन पहले जहां 36 घंटे में 3 से 11 साल की बच्चियों के साथ चार जगह जघन्य अपराध की घटनाएं घटित हुई हैं।

प्रदेश में बीते वर्ष हुई आपराधिक घटनाओं की बात करें तो जनवरी 2020 से लेकर अक्टूबर 2020 तक ही प्रदेश भर में 45 हजार 920 महिला अपराध घटित हुए हैं। इनमें हत्याए हत्या का प्रयास, मारपीट, अपहरण, दहेज प्रताड़ऩा समेत छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले शामिल हैं। महज 8 महीनों में ही 3 हजार 800 से भी ज्यादा महिलाओं के साथ ज्यादती की गई है।

आयोजित किए गए भगवत भजन एवं यज्ञ के दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, रमा दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष, गीता मांझी प्रदेश महामंत्री, नीलम सिंह प्रदेश महामंत्री, प्रभा सोहगौरा रीवा ग्रामीण महामंत्री, ममता सिंह रीवा ग्रामीण उपाध्यक्ष, नेहा सिंह चंदेल, देवती साकेत एवं अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Next Story