रीवा

रीवा / महाशिवरात्रि पर्व की धूम, बम-बम भोले की निकली भव्य बारात, शिवालयों में भक्तों का तांता

रीवा। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व की धूम गुरूवार की अल सुबह से ही शुरू हो गई। शिव मंदिरो में हर-हर महादेवा के नारे सुबह से ही गूजने लगे। भक्तों ने भोले नाथ का प्रिय फूल, बेलपत्र, दूध आदि से पूजन करके सुख-समृद्धि के लिये कामना किये। 

एकलौते भगवान महामृत्यजय मंदिर में भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। लम्बी लाइनों में खड़े होकर भक्त पूजा-अर्चना किये। इसी तरह देवतालाब शिव मंदिर, बिरसिंहपुर सहित अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिरो में हजारों की तादात में भक्त पहुचे है।

शहर में निकली भव्य शिव बारात

शिव बारात आयोजन समिति द्वारा भव्य शिव बारात शहर में निकाली गई। बैजू धर्मशाला से बारात सुबह 10 बजे निकली और शहर के वेकट मार्ग, कोठी कम्पाउन्ड, शिल्पी प्लाजा, फोर्ट रोड से होकर पंचमठा आश्रम पहुची। जंहा बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिव-पार्वती के स्वरूप धारियों का विवाह भी करवाया गया।

उॅट-घोड़ो से सजी रही बारात

शहर में निकली बारात में उॅट, घोड़े जंहा शामिल थें वही शिव गणो के भेष में शामिल लोग नाचते-गाते भोले नाथ के जयकारे लगाते हुये बारात में शमिल रहे। बारात का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

आयोजित हुये भंडारे

महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने भंडारे आदि करके विवाह उत्साव मनाया। पंचमठा में भव्य भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारो की तादात में लोग शामिल हुये।

Next Story