रीवा

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹40000 की रिश्वत लेते ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जूनियर ऑडिटर गिरफ्तार

Rewa MP News
x
Rewa MP News: लोकायुक्त रीवा ने 40 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमरपाटन सतना और जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय अमरपाटन को रंगे हांथो गिरफ्तार किया है।

रीवा- लोकायुक्त रीवा ने 40 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमरपाटन सतना और जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय अमरपाटन को रंगे हांथो गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त द्वारा यह कार्रवाई कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपाटन सतना में की गई है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि फरियादी मोहम्मद नसीर खान 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 लखौरीबाग थाना सिटी कोतवाली तहसील हुजूर रीवा शिक्षक है। वह सतना जिले के जरूआ नरवार में प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 में पदस्थ है। फरियादी द्वारा लोकायुक्त में आरोपी निगम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमरपाटन सतना राजेश कुमार और अशोक कुमार गुप्ता जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय अमरपाटन के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए जाल बुना। सोमवार को जैसे ही आरोपियो ने कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपाटन सतना में फरियादी से रिश्वत की राशि ली। लोकायुक्त द्वारा आरोपियो को पकड़ लिया गया।

क्यों मांगी थी रिश्वत

फरियादी मोहम्मद नसीर खान किसी कारण से पिछले कुछ समय से निलंबित है। निलंबन बहाली के लिए वह काफी समय से प्रयास कर रहा था। इसी कड़ी में उक्त दोनों अधिकारी उसके संपर्क में आए। संबंधित आरोपियां ने फरियादी को निलंबन बहाली का आश्वासन देते हुए 40 हजार रिश्वत की मांग की थी।

इनकी रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई लोकायुक्त में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, सुरेश कुमार, पवन पाण्डेय, आरक्षक विजय पाण्डेय, शिवेन्द्र मिश्रा, सुभाष पाण्डेय, शाहिद खान सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story