रीवा

रीवा लोकसभा: महापौर या पूर्व विधायक को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, भाजपा ने तीसरी बार जनार्दन पर भरोसा जताया

Aaryan Puneet Dwivedi
3 March 2024 2:20 PM IST
रीवा लोकसभा: महापौर या पूर्व विधायक को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, भाजपा ने तीसरी बार जनार्दन पर भरोसा जताया
x

रीवा से मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 195 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। रीवा लोकसभा सीट का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 195 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें रीवा लोकसभा समेत मध्य प्रदेश की 24 सीटों का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। रीवा से मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

एक तरफ जहां भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद सीधे लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। वहीं कांग्रेस इस मामले में भाजपा से काफी पीछे नजर आ रही है। शनिवार को भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी लेकिन इसी समय कांग्रेस मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है।

इधर सूत्रो का मानना है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता शामिल हैं। जबकि कांग्रेस ने 29 में से 13 लोकसभा सीटों के पैनल में 14 मौजूदा विधायकों, एक महापौर का नाम शामिल किया है।

रीवा लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो रीवा से भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस से लोकसभा के लिए कोई दावेदारी पेश करने के लिए भी तैयार नहीं है। इस वजह से कांग्रेस ने रीवा लोकसभा के लिए पैनल में केवल मौजूदा महापौर अजय मिश्रा बाबा का नाम शामिल किया है। वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा अपनी पत्नी एवं पूर्व सेमरिया विधायक नीलम अभय मिश्रा को लोकसभा चुनाव में उतारकर जनार्दन मिश्रा से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं।

रीवा लोकसभा चुनाव 2019 पर एक नजर

  • जीत - जनार्दन मिश्रा (भाजपा)
  • कुल प्राप्त वोट - 5,83,769
  • निकटतम प्रतिद्वंदी - सिद्धार्थ तिवारी 'राज' (कांग्रेस)
  • कुल प्राप्त वोट - 2,70,961
  • जीत-हार का अंतर - 3,12,808
  • कुल वोट प्रतिशत - 60
  • पुरुष मतदाता - 8,95,347
  • महिला मतदाता - 7,84,176
  • कुल मतदाता - 16,79,534
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story